लखनऊ के होटल में बिजनेसमैन की न्यूड लाश मिली:राजस्थान से गर्लफ्रेंड के साथ आया था; पुलिस देखकर मौके से भागी महिला मित्र

लखनऊ के एक होटल में राजस्थान के बिजनेसमैन की न्यूड लाश मिली है। होटल के बाथरूम में कारोबारी का शव मिलने से होटल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। घटना चिनहट थाना क्षेत्र के सैफरान होटल की है। बताया जा रहा है कि राजस्थान का कारोबारी 18 जनवरी को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लखनऊ पहुंचा। घटना के बाद जब पुलिस होटल पहुंची तो कारोबारी की गर्लफ्रेंड मौके से फरार हो गई। फिलहाल, पुलिस ने आधार कार्ड से एड्रेस पता किया और परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य कलेक्ट किए हैं। डंप डाटा के आधार पर मोबाइल नंबरों की भी जांच की जा रही है। परिजन लखनऊ पहुंचने वाले हैं। घटना की तस्वीरें… राजस्थान का रहने वाला था बिजनेसमैन
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के जालौन स्थित लेटा के रहने वाले नीलेश भंडारी (44) बिजनेसमैन थे। वह अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा जैन के साथ शनिवार को लखनऊ के होटल सैफरान पहुंचे थे। यहां पर कमरा नंबर 208 किराए पर लिया। सोमवार को नीलेश का शव बाथरूम में नग्न अवस्था में मिला। जांच करने पहुंची पुलिस को देखकर आकांक्षा जैन अपना हैंड बैग और डायरी लेकर वहां से भाग निकली। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी का आधार कार्ड देकर लिया था कमरा
इंस्पेक्टर चिनहट का कहना है कि मौके से मिला आधार कार्ड डिंपल नाम की महिला का है। डिंपल, नीलेश की पत्नी है। फिलहाल पुलिस होटल के CCTV की DVR को कब्ज़े में लेकर महिला का तलाश शुरू की है। परिजन लखनऊ के लिए निकल चुके हैं। उनके लखनऊ आने के बाद ही घटना की स्पष्ट वजह पता चल पाएगी। …………………………………… यह भी पढ़ें लखनऊ में लिव-इन-पार्टनर को सफारी से रौंदने वाले की प्लानिंग:दो महीने में तीसरी बार हुआ सफल; नहर में फेंकने की भी बना चुका था योजना लखनऊ में लिव-इन-पार्टनर को सफारी से रौंदकर मारने के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आरोपी गिरिजा दो महीने से अपनी पार्टनर को मारने की तैयारी कर रहा था। अलग-अलग तरीके सोचने के बाद एक्सीडेंट दिखाने की योजना बनाया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *