लखनऊ के 4 अस्पताल सहित कुल 20 अस्पतालों होंगे अपग्रेड:13.46 करोड़ के बजट की मंजूरी मिली, डिप्टी सीएम ब्रजेश की मुहर लगी

उत्तर प्रदेश के 20 अस्पतालों को सरकार ने बजट की संजीवनी प्रदान की है। करीब 13 करोड़ 46 लाख रुपए के बजट को सरकार ने मंजूरी दी है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि आधुनिक उपकरणों से अस्पतालों को लैस किया जाएगा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि जांच की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए डिजिटल एक्सरे, ईसीजी, अल्ट्रासाउंड मशीनें क्रय की जाएगी। छोटे चीरे से मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए फेको मशीन स्थापित की जाएगी। इससे मरीजों को कम समय अस्पताल में गुजारना होगा। ऑपरेशन की सफलतादर में भी वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि इन अस्पतालों के लिए सात करोड़ पैंतालीस लाख तेरह हजार छह सौ पैंसठ रुपए की मंजूरी प्रदान की गई है। ये अस्पताल होंगे अपग्रेड प्रयागराज के मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय को 54 लाख 48 हजार 301 रुपए, बरेली के जिला महिला चिकित्सालय को 8 लाख 68 हजार 274 रुपए, मुरादाबाद के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय को 80 लाख 98 हजार 414 रुपए, लखनऊ के बलरामपुर चिकित्सालय को 1 करोड़ 9 लाख 79 हजार 887 रुपए का बजट मिला है। लखीमपुर ओयल के ट्रॉमा सेंटर 882999 रुपए से अपग्रेड होगा। उन्नाव बीघापुर 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय के लिए 2334201 रुपए के बजट को मंजूरी मिली है, फर्रुखाबाद के डॉ. राम मनोहर लोहिया महिला चिकित्सालय को 2044884 रुपए से अपग्रेड किया जाएगा। एलएसपीजी चिकित्सालय को 20 लाख रुपए महोबा के जिला चिकित्सालय को 2998739 रुपए, झांसी जिला चिकित्सालय 14242312 रुपए, गाजियाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय को 2683961 रुपये, गाजियाबाद के एमएमजी जिला चिकित्सालय को 1883961 रुपए से उच्चीकृत किया जाएगा। गाजियाबाद जिला महिला चिकित्सालय आठ लाख, गाजियाबाद लोनी के 50 बेड संयुक्त चिकित्सालय को 2744250 रुपए, गाजियाबाद डूडाहेड़ा स्थित 50 बेड संयुक्त चिकित्सालय 2744250 रुपए, बुलन्दशहर खुर्जा के एलएसपीजी चिकित्सालय को 20 लाख रुपए, मऊ जिला चिकित्सालय को 20 लाख रुपए से संवारा जाएगा। औरेया के बिधूना स्थित 50 शैय्यायुक्त डॉ. राम मनोहर लोहिया नेत्र चिकित्सालय को 31 लाख 12 हजार 943 मंजूर किए गए है। लखनऊ के इन अस्पतालों को मिला बजट लखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय को 26 लाख 46 हजार 66 रुपए, लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय को 32 लाख 64 हजार 280 रुपए और लोकबन्धु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय को 27 लाख 75 हजार 943 रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है। आंखों की बीमारी का सटीक इलाज मिलेगा मीरजापुर में नवनिर्मित 50 बेड के अस्पताल में आंखों की बीमारियों का सटीक इलाज हो सकेगा। इसके लिए अस्पताल में नेत्र रोग विभाग स्थापित किया जाएगा। नेत्र रोग विभाग का अलग वार्ड बनाया जाएगा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि भवन निर्माण पूर्ण है। लेकिन ऑपरेशन थियेटर के बिना चिकित्सकीय उपचार करना सम्भव नहीं है। लिहाजा अस्पताल की साज-सज्जा और आधुनिक व उच्चीकृत उपकरणों के लिए 6 करोड़ 1 लाख 82 हजार 521 रुपए की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। मरीजों को समय पर इलाज देना जरूरी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि आधुनिक उपकरणों से अस्पतालों को लैस किया जा रहा है। आधुनिक मशीनें खरीदी जा रही हैं। इससे मरीजों की समय पर सटीक जांच हो सकेगी। बीमारी की सही पहचान ही इलाज की दिशा तय करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *