लखनऊ मुंशी पुलिया व्यापारियों को दिलाई गई शपथ:विजय सिंह बने अध्यक्ष, अमरनाथ बोले-व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़

लखनऊ व्यापार मंडल की नवीन मार्केट मुंशी पुलिया व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र उपस्थित रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। व्यापारियों का सम्मान सर्वोपरि अमरनाथ मिश्र ने संगठन की ऐतिहासिक भूमिका पर चर्चा किया। उन्होंने कहा कि यह संगठन सदैव व्यापारियों की रक्षा और सम्मान के लिए संघर्षरत है। प्रदेश का हर व्यापारी अपने हित से पहले राष्ट्र का हित सोचता है। हम व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। प्रत्येक परिस्थितियों में सरकार से कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। जहां भी आवश्यकता पड़ेगी व्यापारी अपना सत प्रतिशत योगदान देगा। पवन मनोचा ने कहा कि व्यापारियों का सम्मान सर्वोपरि है। हक की लड़ाई में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। चुने गए पदाधिकारी मुख्य अतिथि अमरनाथ मिश्र ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।विश्व विजय सिंह को अध्यक्ष, महेश शर्मा को महामंत्री, आनंद वर्मा को कोषाध्यक्ष, रवि मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष , दिनेश मिश्रा को कनिष्ठ उपाध्यक्ष , सरोज शुक्ला को कानूनी सलाहकार और मोहम्मद रईस को संगठन मंत्री चुना गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *