‘मैंने अपनी वजह से सब कुछ खराब किया है। मम्मी-पापा, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, लेकिन आप मुझसे बेहतर बेटी डिजर्व करते हैं। मैं अपनी वजह से सबको तकलीफ दे रही हूं। कृपया किसी को जिम्मेदार मत ठहराना। हो सके तो मुझसे नफरत मत करना’ – यह सुसाइड नोट के वह शब्द हैं, जिसे लिखकर एमिटी यूनिवर्सिटी की लॉ स्टूडेंट ने शुक्रवार को फांसी लगा ली। चिनहट स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में वह बीए-एलएलबी सेकेंड ईयर की छात्रा थी। उसने हॉस्टल के चौथे ब्लॉक की तीसरी मंजिल पर अपने रूम 308 A में दुपट्टे को फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। अब जानते हैं अक्षिता ने सुसाइड नोट में क्या लिखा…
अक्षिता लिखती है- ‘मैं माफी मांगती हूं, मुझसे नफरत मत करना, लेकिन जो मैंने किया वह मेरी गलती है। मैं इसे सहन करने में सक्षम नहीं हूं। जिंदगी मुश्किल होती जा रही है। मैं इसे और नहीं सहन कर सकती। मम्मी-पापा, मुझे माफ कर देना। मैं आप दोनों से बहुत प्यार करती हूं, लेकिन शायद आप मुझसे बेहतर बेटी डिजर्व करते हैं।’ ‘मुझ पर बहुत दबाव हो गया है। मैं इसे अब और नहीं सह सकती। यह कदम मेरा है। मैंने इसे अपनी वजह से उठाया है। किसी ने मुझे मजबूर नहीं किया। यह मेरी गलती है। सभी लोग मुझसे नफरत करते हैं, मुझे पता है।’ ‘लेकिन मैंने किसी के साथ कुछ गलत नहीं किया। मैंने यह अपने साथ किया है। आज मैं इस स्थिति में हूं, क्योंकि मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा था। शायद मैं चीजें समझ जाती तो आज मेरा यह हाल नहीं होता।’ ‘यूनिवर्सिटी बहुत कठिन और मुश्किल जगह है। मुझे पता है कि इसके बाद आप दोनों मुझसे नफरत करेंगे, लेकिन मैंने आप दोनों से बहुत प्यार किया। कृपया मुझे गलत मत समझना।’ ‘मैं हमेशा आपको अपने पास रखना चाहती थी। मुझे उम्मीद है कि आप सब समझेंगे कि मैं इसे और सहन नहीं कर सकती थी। मुझे माफ करना। यह मेरी गलती है, किसी और की नहीं।’ यूनिवर्सिटी के माहौल को कठिन बताया
जीवन में बढ़ते दबाव और कठिनाईयों को सहन नहीं कर पा रही”सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा कि वह अपने जीवन में बढ़ते दबाव और कठिनाईयों को सहन नहीं कर पा रही थी। उसने यूनिवर्सिटी के माहौल को “बहुत कठिन” बताते हुए अपनी असमर्थता जाहिर की। हर पहलू पर जांच करेगी पुलिस
घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ACP विभूति खंड ने बताया कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजन कोई तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। चिनहट पुलिस ने मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन और छात्रा के साथ पढ़ने वालों से पूछताछ शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर छात्र जीवन में मानसिक स्वास्थ्य और दबाव के मुद्दों को उजागर कर दिया है। क्या कहता है यूनिवर्सिटी प्रशासन
एमिटी यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी चंद्रशेखर वर्मा ने कहा कि एमिटी विश्वविद्यालय, लखनऊ परिसर की विधि छात्रा अक्षिता उपाध्याय ने आज छात्रावास कक्ष में सूसाइड कर लिया। ऐसा लगता है कि छात्रा ने व्यक्तिगत कारणों की वजह से ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण कदम उठाया। इस हृदयविदारक घटना से पूरा परिसर अत्यंत दुखी और व्यथित है। एमिटी विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देता है। समय-समय पर हम मानसिक तनाव को मैनेज करने और उससे उबरने के लिए काउंसिलिंग करते रहते हैं। इसके अलावा हमारे पास छात्रों के लिए 24 घंटे परामर्श सेवा और हेल्पलाइन भी उपलब्ध है। ………………………………. यह भी पढ़ें मैं अच्छी बेटी नहीं…लिखकर लॉ स्टूडेंट ने किया सुसाइड:लखनऊ एमिटी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में लटका मिला शव; दोस्त से हुआ था झगड़ा लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी में लॉ स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। पुलिस को हॉस्टल के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है- सॉरी मॉम-डैड, मैं अच्छी बेटी नहीं। वह गर्ल्स हॉस्टल में थर्ड फ्लोर पर रहती थी। शुक्रवार सुबह उसका शव फंदे पर लटकता मिला। हॉस्टल की लड़कियों का कहना है कि सुसाइड से पहले वह किसी लड़के से फोन पर बात कर रही थी। उनके बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस ने कमरे से मोबाइल फोन और एक रजिस्टर जब्त किया है। सुसाइड नोट भी मिला है। घटना स्थल को सील कर दिया गया है। परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर…


