लखनऊ में गर्लफ्रेंड ने लिव-इन पार्टनर की हत्या की:कमरे में गला रेता, 2 बच्चों संग कमरे में ही बैठी रही

लखनऊ में एक युवक की हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में सामने आया कि हत्या गर्लफ्रेंड ने की है। दोनों किराए के कमरे में लिव-इन में रहते थे। मर्डर करने के बाद गर्लफ्रेंड अपने दो बच्चों के साथ प्रेमी के घर में ही बैठी रही। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। युवक की पहचान देवरिया में रहने वाले सूर्य प्रताप सिंह के रूप में हुई। वह रत्ना के साथ सालारगंज गांव में किराए पर रहता था। पूछताछ में आया कि रविवार रात किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद रत्ना ने चाकू से सूर्य प्रताप का गला रेत दिया। सूर्य के पिता नरेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने रत्ना को हिरासत में लिया है। 2 तस्वीरें देखिए… रत्ना के बच्चों को पढ़ाता था सूर्य
रत्ना के पति की 5 साल पहले मौत हो गई थी। उसकी 2 बेटियां हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि सूर्य प्रताप सिंह रत्ना की दोनों बेटियों को ट्यूशन पढ़ता था। इस दौरान उसकी रत्ना से करीबी हो गई। इस बात का पता चलते ही परिवारवालों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद से दोनों किराए के कमरे में साथ रहने लगे थे। 2 साल से साथ रह रहे थे पिता नरेंद्र ने बताया- रत्ना देवी की दोनों बेटियों को बेटा सूर्य प्रताप सिंह ट्यूशन पढ़ाता था। रत्ना के पति की मौत हो गई, तो उसकी बेटियां ने बेटे को भैया-भैया कहकर मदद मांगी। बेटे ने उनकी मदद की। करीब 2 साल से रत्ना अपनी दोनों बेटियों के साथ बेटे के साथ रहने लगी।
मैंने कई बाद बेटे से दोनों के प्रेम संबंध के बारे में पूछा, तो उसने पूरी तरह से इनकार कर दिया। इस वजह से बेटे की शादी के लिए कई जगह से बात भी कर रहा था। बेटे के पैसे से करती थी ऐश
नरेंद्र ने बताया- रत्ना और उसकी दोनों बेटियां मेरे बेटे के पैसे से ऐश करती थीं। रविवार को बेटे से मेरी बात हुई थी। मैं बाइक की मरम्मत कराने गया था। बेटे ने पैसे भी भेजे थे। तब तक सबकुछ ठीक था। आज पुलिस ने घटना की सूचना दी। —————— खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *