लखनऊ में चंद्रभानु गुप्त की स्मृति में कला प्रतियोगिता:30 स्कूलों के 400 छात्रों ने लिया हिस्सा, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

लखनऊ के चारबाग स्थित बाल संग्रहालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक विशेष चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता 05 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए रखी गई थी। प्रतियोगिता में लखनऊ के 30 से अधिक स्कूलों के 400 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम की सचिव रत्नेश गुप्ता, महामंत्री राजेश सिंह मोतीलाल मेमोरियल सोसाइटी, केशव प्रसाद, प्रताप सिंह, डॉ. आरके पांडेय, शैलेश कुमार त्रिपाठी, रेखा कुमार और अरविन्द द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्त के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर शुरुआत की गई। प्रतियोगिता का आयोजन तीन वर्गों में हुआ प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में कराया गया। इस आयोजन में बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। बच्चों के उत्साह ने यह साबित कर दिया कि आज की पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण को लेकर बेहद जागरूक है। 5-7 वर्ष में इन छात्रों को मिला पुरस्कार प्रथम पुरस्कार जेवा फातिमा (बाल विद्या मंदिर), दूसरा पुरस्कार आदित्य पांडेय (बाल विद्या मंदिर), तीसरा पुरस्कार अथर्व दुबे (स्टेला मैरिस), सांत्वना पुरस्कार शिवाय (LKO मॉडल पब्लिक इंटर कॉलेज) को मिला। 8-11 वर्ष इन छात्रों को मिला पुरस्कार प्रथम पुरस्कार चाहत वर्मा एलपीएस कालिंदी पार्क ब्रांच, दूसरा पुरस्कार साइमा खातून (एसपी बीपी हाई स्कूल), तीसरा पुरस्कार काव्य पटेल ( LBRN इंटर कॉलेज), सांत्वना पुरस्कार राबिया फ़िरदोश (सीबी गुप्ता स्कूल) को मिला। प्रथम पुरस्कार श्रेया शर्मा (स्प्रिंग डेल कॉलेज इंदिरा नगर), दूसरा पुरस्कार जयश्री मौर्य एलपीएस कालिंदी पार्क ब्रांच) तीसरा पुरस्कार जानवी राय (बाल विद्या मंदिर स्कूल), सांत्वना पुरस्कार संजना तिवारी (एसपी बीपी हाई स्कूल) को मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *