लखनऊ में चला ‘नो हेलमेट–नो फ्यूल’ अभियान:बिना हेलमेट के नहीं मिला पेट्रोल, 102 बाइक चालकों का चालान

लखनऊ में शुक्रवार को बिना हेलमेट दुपहिया चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। ‘नो हेलमेट–नो फ्यूल’ अभियान के तहत शहर के तीन प्रमुख पेट्रोल पंपों पर जांच हुई। बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाने पहुंचे बाइक और स्कूटी चालकों को रोका गया, चालान काटे गए और पेट्रोल भी नहीं दिया गया। तीन प्रमुख पेट्रोल पंपों पर चला अभियान अभियान हिंदुस्तान एजेंसी पेट्रोल पंप (जिलाधिकारी आवास के पास), अवध ऑटोमोबाइल्स (हनुमान सेतु के पास) और रंजन सर्विस स्टेशन (हजरतगंज चौराहा) पर चलाया गया। यहां दोपहिया वाहनों की जांच की गई और बिना हेलमेट आए चालकों को नियमों की जानकारी देते हुए मौके पर ही कार्रवाई की गई। कुल 102 दुपहिया वाहनों के काटे गए चालान जांच के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे बाइक और स्कूटी चालक मिले जो बिना हेलमेट वाहन चला रहे थे। अभियान के तहत कुल 102 दोपहिया वाहनों के चालान किए गए। अधिकारियों ने चालकों को समझाया कि हेलमेट पहनना सिर्फ कानून की मजबूरी नहीं, बल्कि उनकी जान की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। परिवहन और सप्लाई विभाग की संयुक्त कार्रवाई इस अभियान में परिवहन विभाग और सप्लाई विभाग की संयुक्त टीम मौजूद रही। परिवहन विभाग की ओर से उप परिवहन आयुक्त लखनऊ परिक्षेत्र राधेश्याम, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संजय कुमार तिवारी, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रभात पांडे समेत अन्य अधिकारी मौके पर रहे। वहीं सप्लाई विभाग की ओर से जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी भी अभियान में शामिल हुए। इसके अलावा लखनऊ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी अभियान को समर्थन दिया। हेलमेट पहनने के लिए किया गया जागरूक अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मकसद सिर्फ चालान करना नहीं है, बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी है। बिना हेलमेट वाहन चलाने से होने वाले हादसों में जान का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए आगे भी हेलमेट पहनकर ही दुपहिया चलाने की अपील की गई। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि शहर में ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *