लखनऊ में जालसाज बैंक मैनेजर गिरफ्तार:दूसरे की आईडी से बंद खातों को चालू कर की जालसाजी, अन्य के साक्ष्य जुटा रही पुलिस

लखनऊ की गोमतीनगर पुलिस ने शनिवार को इंडियन मर्केंटाइल बैंक के पूर्व मैनेजर को फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 15 बंद खातों का इस्तेमाल कर 16.93 लाख की ठगी की थी। 16 अप्रैल 2021 में बैंक ब्रांच गोमतीनगर के कार्यकारी सचिव व मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय भूटानी ने पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस बैंक के आईटी अधिकारी मोहम्मद इरफान को तीन महीने पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वजीरगंज की रिवर बैंक कॉलोनी स्थित गोमती सदन निवासी आलोक पांडेय मर्केंटाइल बैंक ब्रांच गोमतीनगर में मैनेजर था। 2021 में उसी बैंक में तैनात सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बीमारी के चलते छुट्टी ले ली थी। इस पर ब्रांच अधिकारी अरुण चौबे व पूरन सिंह नेगी उनकी आईडी के जरिए काम संभाल रहे थे। तभी सौ पन्नों की चार चेक बुक गोमतीनगर ब्रांच व कैंट ब्रांच से 25 पन्नों की 10 चेक बुक गायब हो गई थी। जांच करने पर पता चला कि बैंक मैनेजर आलोक पांडेय ने अपनी अभिरक्षा में कैंट ब्रांच में चल रहे तीन व ब्रांच गोमतीनगर से सात बंद खाते को सुनील कुमार की यूजर आईडी के जरिए उनके धारकों की कस्टमर आईडी में बदलाव कर उन्हें चालू किया था। इसमें आरोपी का साथ आईटी अधिकारी मोहम्मद इरफान ने दिया था। 30 लाख तक धोखाधड़ी का अनुमान विवेचक ने बताया कि इसके बाद आलोक पांडेय ने खाता धारकरों के फर्जी हस्ताक्षर बना कर बैंक से 30 लाख रुपये हड़पने का प्रयास किया था। मगर बैंक से 16.93 लाख ही जारी हो पाए थे। फिर उसने आर्यावर्त बैंक ब्रांच अलीगंज में हरीश कुमार के नाम पर दो बैंक खाते खुलवाए और रकम उसमें ट्रांसफर कर दी थी। विवेचक ने बताया कि इस मामले में अरुण चौबे व पूनम भी दोषी बनाई गई थीं। मगर जांच में इनकी भूमिका नहीं मिलने इनके नाम निकाल दिए गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *