लखनऊ में व्यापारी के साथ 1.34 करोड़ की साइबर ठगी:ट्रेडिंग के नाम पर खातों में मंगाए पैसे, एफआईआर

लखनऊ में साइबर ठगों ने व्यापारी से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.34 करोड़ रुपए ठग लिए। ठगी की जानकारी होने पर व्यापारी ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
वाट्सएप ग्रुप पर जोड़कर शुरू हुई ठगी
खुर्रमनगर निवासी वसीम सिद्दीकी ने पुलिस को बताया कि पिछले दिनो वाट्सएप पर शेयर ट्रेडिंग से कम वक्त में ज्यादा मुनाफा कमाने का मैसेज आया था।
जिसके बाद मैसेज में दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर बजाज ब्रोकिंग इंस्टीट्यूट कर्मी अवंतिका देव से बात हुई।
उसने बताया कि बजाज ग्रुप की तरफ से शेयर ट्रेडिंग करने के इच्छुक लोगों की वेल्थ मैनेजमेंट की जाती है। जिससे लाखों रुपए कुछ ही दिनों में मुनाफे की बात कही।
साथ ही रोज शेयर के मुनाफे का अपडेट देखने के लिए एक लिंक भेजा गया। उनकी बातों में आकर पहले 30 हजार रुपए लगाए। दो दिन में शेयर बढ़कर 50 हजार रुपए होने पर एक लाख, दो लाख, पांच लाख और दस लाख रुपए लगाता गया।
शेयर में लगातार बढ़ोत्तरी होने पर 29 बार में 1.34 करोड़ रुपए लगा दिए। जब रुपए निकालने का प्रयास किया तो उनका खाता ब्लॉक कर दिया गया।
जानकारी पर पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है। जिसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इंसपेक्टर साइबर थाना बृजेश यादव ने बताया कि खाता नंबर और मोबाइल नंबर के आधार पर साइबर ठगों का पता लगाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *