मैक्स और ऑटो की भिड़ंत में युवक की मौत:अलीगढ़ में छर्रा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, 4 घायल अस्पताल में भर्ती

अलीगढ़ के छर्रा थाना क्षेत्र में छर्रा-अतरौली मार्ग में गांव सफीपुर के पास शुक्रवार को एक मैक्स और ऑटो में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि मैक्स सड़क के नीचे पलट गई और ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही ऑटो में बैठी सवारियां भी गंभीर घायल हो गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए और एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रिय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जिसके बाद दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दवा लेकर लौट रहा था युवक छर्रा थाना क्षेत्र के गांव सलगवां निवासी अक्षय राघव (32) पुत्र रणधीर शुकवार शाम को दवा लेने के लिए अतरौली गए हुए थे। उनके साथ उनके दो दोस्त भी अतरौली गए थे। सभी अतरौली से वापस छर्रा आने के लिए निकले थे और एक ऑटो में सवार हुए थे। ऑटो जब गांव सफीपुर के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक मैक्स ने ऑटो में जोरदार टक्कर मारी, जिसके कारण ऑटो में बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें अक्षय के गंभीर चोटें आई और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जांच में जुटी पुलिस हादसे के कारण ऑटो चालक और मैक्स के ड्राइवर के भी चोटें आर्इ हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही लोगों से पूछताछ की। जिससे घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीओ छर्रा महेश कुमार ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी, जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *