लखनऊ में श्रीराम कथा का आयोजन:स्वामी राघवाचार्य महाराज ने कहा- व्यक्ति जितना विनम्र, वह उतना बड़ा

लखनऊ के मोती महल लॉन में श्रीराम कथा के दूसरे दिन रामकथा मर्मज्ञ स्वामी राघवाचार्य महाराज ने कहा- भगवान के भीतर पाप नष्ट करने की जितनी क्षमता है, उतनी मनुष्य के भीतर पाप करने की नहीं। स्वामी जी ने भक्ति को नम्रता का पर्याय बताया। उन्होंने कहा- जो व्यक्ति जितना विनम्र है, वह उतना बड़ा भक्त है। उन्होंने मानव जीवन में विनम्रता के महत्व को बताया। कथा में शामिल होने का आग्रह श्रीराम कथा आयोजन समिति के संयोजक डॉ. सप्तर्षि मिश्र और अधिवक्ता संजीव पाण्डेय ने लखनऊवासियों से कथा में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा- श्रीराम कथा पंडाल उत्तम चरित्र गढ़ने का केंद्र बन गया है। यहां पूज्य संतों के आशीर्वचन से भक्तजन प्रेरणा और आनंद प्राप्त कर रहे हैं। ये कथा में शामिल हुए आज की कथा के मुख्य यजमान डॉ. सुशील कुमार त्रिवेदी और अरुण मिश्र थे। कथा में गाजियाबाद से आए संत सुदीप महात्मा, राज्य मंत्री नटवर गोयल, ओम प्रकाश अग्रवाल और शिवानंद पाण्डेय जैसे विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *