लखनऊ में सड़क पर केक काटने वाले ने किया सरेंडर:कोर्ट से मिली जमानत, बीजेपी विधायक का है करीबी; 50 गाड़ियों से रोड किया था ब्लॉक

लखनऊ के मड़ियांव इलाके में बीच सड़क पर बर्थ-डे केक काटकर हुड़दंग करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस तलाशती रही। उधर शनिवार को बर्थ-डे ब्वॉय राघवेंद्र सिंह ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एसीपी अलीगंज बृज नारायण सिंह ने बताया कि आरोपित को कोर्ट के जरिए अग्रिम जमानत मिल गई। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। लखनऊ में सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर जन्मदिन सेलिब्रेशन का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में हाईवे पर 50 से अधिक ब्लैक स्कॉर्पियो फॉर्च्यूनर और थार दिख रही थीं। सफेद गाड़ी पर भाजपा का झंडा दिखा। बोनट पर कई केक रखे थे। कुछ लोग गाड़ियों की छत पर थे, कुछ डिवाइडर पर खड़े होकर वीडियो बना रहे थे। एसआई की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा बीच सड़क पर लग्जरी गाड़ी खड़ी करके करीब 50 लोग राघवेंद्र सिंह का जन्मदिन मना रहे थे। जिसके बाद एसआई प्रदीप कुमार की शिकायत पर बिना कोई अनुमति के जन्मदिन मनाने पर गायत्रीनगर निवासी राघवेंद्र सिंह उर्फ राघव, शमशेर अंसारी, सुमित सैनी को नामजद करते हुए 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। …………….. यह खबर भी पढ़े 50 स्कॉर्पियो के साथ हाईवे पर बर्थडे-VIDEO:आधी रात काटा केक; गाना बजाया…छतिए में 36 गोली पार हो जाई; दो गिरफ्तार यह वीडियो लखनऊ में जन्म दिन सेलिब्रेशन का है। वीडियो में हाईवे पर 50 से अधिक ब्लैक स्कॉर्पियो फॉर्च्यूनर और थार हैं। सफेद गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा है। बोनट पर कई केक रखे हैं। कुछ लोग गाड़ियों की छत पर हैं, कुछ डिवाइडर पर खड़े होकर वीडियो बना रहे हैं। यहां पढ़े पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *