लखनऊ में सिपाही व रिटायर्ड दरोगा ने की मारपीट:सिक्योरिटी चेक पर भड़के आरोपी, विभाग का मामला होने के चलते इंस्पेक्टर छुपाते रहे घटना

लखनऊ के जानकीपुरम थानाक्षेत्र स्थित सहारा स्टेट के गार्ड व योगा टीचर में नोकझोंक हो गई। इसके बाद योगा टीचर ने अपने सिपाही भाई व पिता को बुला लिया। पिता पुलिस विभाग से रिटायर्ड दरोगा हैं। वहां पहुंचते ही दोनों ने महिला गार्ड से बदसलूकी शुरू कर दी। इस पर कॉलोनी के लोगों ने विरोध जताया तो मारपीट करने लगे। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। जानकीपुरम निवासी अभिषेक सोनी योगा टीचर हैं। अभिषेक अपने 15- 20 लड़कों के साथ सहारा स्टेट के अंदर जा रहा था। जिसे गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने रोक लिया। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड व एथेलेटिक्स अभिषेक सोनी में नोकझोंक होने लगी। वहां मौजूद गार्ड ने बाहरी लोगों ने अंदर जाने से मना कर दिया। महिला गार्ड ने की बदसलूकी इस पर अभिषेक ने अपने भाई व पिता रिटायर्ड दरोगा सीताराम स्वर्णकार को बुला लिया। वो आते ही महिला गार्ड से बत्तमीजी व मारपीट करने लगे। जिसे देखकर सहारा स्टेट में रहने वाले सन्तोष चौहान, पिन्टू सिंह व स्वप्निल सिंह बीच बचाव करने पहुंचे। इस पर रिटायर दरोगा और सिपाही ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर डंडों से पीटा। सिपाही की पिटाई के कारण संतोष सिंह खून से लथपथ हो गए। जिसे देखकर लोगों ने अस्पताल लेकर भागे। यहां के लोगों ने बताया कि सन्तोष को काफी चोट आई हैं, जिसका ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं। इस दौरान महिला गार्ड सोनाली ने बताया कि चेकिंग के दौरान इन लोगों को अंदर जाने से रोका गया था। तो वह अपने लोगों को बुलाकर मारपीट करने लगे। घटना की जानकारी होने पर इंस्पेक्टर जानकीपुरम विभाग का मामला होने के चलते लीपापोती में लगे रहे। पहचान करके कार्रवाई में लगी पुलिस वहीं अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी जितेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वर्दीधारी व्यक्ति की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद विभागीय जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *