पोलैंड विश्वविद्यालय की प्रोफेसर ने आजमगढ़ में दिया व्याख्यान:अपराधियों की मानसिकता रखने के लिए गणित की यह विद्या सुरक्षा एजेंसियों के लिए उपयोगी

आजमगढ़ जिले के महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में गणित विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोलैंड विश्वविद्यालय की प्रोफेसर अग्निएस्का उपस्थित रही। पोलैंड विश्वविद्यालय की प्रोफेसर ने गणित की गेम थ्योरी पर अपना व्याख्यान दिया। पोलैंड विश्वविद्यालय से पधारी प्रोफेसर का मुख्य फोकस गणित में गेम थियरी और उसके विभिन्न अनुप्रयोगों पर चर्चा करते हुए यह भी स्पष्ट किया कि अपराधियों की मानसिकता कैसे परखी जाए। इसके साथ ही गणित की यह विधा सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी बड़ा उपयोगी होती है। महाभारत का एक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए यह बताने का प्रयास किया कि जिस तरह अर्जुन की निगाह मछली की आंख पर थी। ठीक उसी तरह गणित के शोध छात्र और गणित के प्राध्यापक एक सीमा तक अपने को केंद्रित रखें गेम थियरी का मुख्य उद्देश्य भी यही है। साथ ही साथ उन्होंने शोध छात्रों आदि को अपने उद्बोधन से अपडेट किया। कुलपति बोले शोध छात्राओं के लिए लगातार कराए जाएंगे व्याख्यान महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को शोध में किसी तरह की समस्या ना हो इसको ध्यान में रखते हुए लगातार व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्राध्यापक भी यह ध्यान रखें की इस तरह के व्याख्यानों में न सिर्फ बढ़-चलकर सहभाग करें अपितु उसका लाभ भी उठावे विश्वविद्यालय आप सभी के प्रगति और ज्ञानवर्धन के लिए यथासंभव प्रयास करेगा आज जो व्याख्यान हुआ है। गणित के उन सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा क्योंकि विश्व पटल पर नित्य नए आयाम लिखे जा रहे हैं। यह सही है कि जीरो की उत्पत्ति भारत ने किया था परंतु गणित में न सिर्फ पोलैंड अपितु विश्व के बड़े-बड़े गणितज्ञ नित नई खोज कर रहे हैं। आप सभी उन नई चीजों से अपडेट ही ना रहे अपितु विश्व फलक पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए अग्रणी भूमिका निभाने का प्रयास करें। इस अवसर पर डॉक्टर प्रवेश कुमार सिंह सहायक कुल सचिव भूपेंद्र पांडे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *