गोरखपुर के होटल में दो बहनों ने की जमकर मारपीट:बॉयफ्रैंड संग बर्थडे पार्टी करने पहुंची थी किशोरी, बड़ी बहन ने पहुंचकर किया हंगामा

गोरखपुर के एक होटल में दो बहनों के बीच हुई मारपीट से हंगामा मच गया। विवाद के बाद होटल संचालक ने दोनों बहनों को होटल से बाहर कर दिया। मामला कैंट इलाके के पार्क रोड का है। एक बहन ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए होटल कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई सामने आने के बाद दोनों बहनें बिना किसी कार्रवाई के अपने घर लौट गईं। जन्मदिन पार्टी के दौरान हुआ विवाद दरअसल, सीतापुर आई हॉस्पिटल के पास स्थित एक होटल में जन्मदिन की पार्टी आयोजित की गई थी, जिसमें एक किशोरी अपने बॉयफ्रेंड के साथ आई थी। पार्टी के दौरान उसकी बड़ी बहन भी वहां पहुंच गई। छोटी बहन को अपने दोस्त के साथ देखकर वह गुस्से में आ गई और दोनों के बीच सवाल-जवाब होने लगे। इस दौरान, बड़ी बहन ने छोटी बहन को थप्पड़ मार दिया, जिससे विवाद और बढ़ गया। होटल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कर सभी को बाहर कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस जांच इसी बीच, एक बहन ने होटल कर्मचारियों पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मारपीट का वीडियो वायरल कर दिया। जानकारी मिलते ही कैंट पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस जांच में पता चला कि पूरा विवाद बहनों के बीच ही था। बाद में दोनों किशोरियों ने पुलिस से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने की बात कही। SP सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच करेगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *