लखनऊ में 20KM की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवा:3 दिन रहेगा कोल्ड डे; अधिकतम और न्यनूतम तापमान में 2 डिग्री का अंतर

लखनऊ में सर्दी का सितम जारी है। बुधवार तड़के लखनऊ का अधिकतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। मंगलवार को अधिकतम और न्यनूतम तापमान में महज 2 डिग्री का अंतर रह गया था। अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 6.9 डिग्री कम रहा है। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक रहा। दिन भर कोल्ड डे की स्थिति बनी रही है। अधिकतम आर्द्रता 95 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 85 फीसदी रही। तस्वीरों में देखें लखनऊ का मौसम 10 जनवरी के बाद मौसम में शुरू होगा बदलाव
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 10 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के चलते भीषण ठंड होगी। गुरुवार से पूर्वी हवा चलनी शुरू होगी। इससे तापमान में बदलाव होगा। कोहरे और धुंध के चलते यह स्थिति बनी हुई है। अभी दिन भर बादलों की आवाजाही रहेगी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच में मामूली अंतर देखने को मिलेगा। ………………. यह खबर भी पढ़े लखनऊ में कड़ाके की ठंड:21 Kmph की रफ्तार से चली हवाएं; 8 फ्लाइट्स री-शेड्यूल, ट्रेनों-बसों पर भी असर लखनऊ में मंगलवार दोपहर बाद से ही कोहरा छाने लगा। सुबह कोहरा कुछ कम था, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, कोहरा भी बढ़ने लगा। 21 Kmph रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं से गलन बहुत ज्यादा बढ़ गई। कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग का दावा है कि अगले दो-तीन दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। यहां पढ़े पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *