लखनऊ में क्रेडिट कार्ड की KYC के नाम पर ठगी:मोबाइल पर भेजा लिंक, ऐप डाउनलोड करते ही कट गए पैसे; साइबर सेल में शिकायत दर्ज

लखनऊ में साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड की KYC के नाम पर पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने क्रेडिट कार्ड से पैसे निकाले जाने के मैसेज आने पर अमीनाबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। थाना पुलिस साइबर टीम की मदद से साइबर ठग के विषय में जानकारी जुटा रही है। व्हाट्सएप पर भेजा लिंक
अमीनाबाद झंडे वाला पार्क निवासी कुणाल केसरी ने पुलिस को बताया कि 21 दिसंबर की शाम को राघव शर्मा नाम के युवक ने फोन किया। उसने कहा- मैं आरबीएल क्रेडिट कार्ड नोएडा से बोल रहा हूं। आपके कार्ड का KYC अपडेट होना है। इसके लिए आपको व्हाट्सएप पर भेजे गए लिंक से ऐप डाउनलोड करनी होगी। ऐप डाउनलोड करते ही कट गए पैसे
​​​​​​फोन करने वाले युवक की बातों में आकर उसके व्हाट्सएप पर भेजे गए एप को लिंक से डाउनलोड कर लिया। जिसके डाउनलोड करते ही फोन हैंग हो गया। जिसके बाद मैसेज आया कि क्रेडिट कार्ड से 19448.40 रुपए कट गए। साइबर सेल में शिकायत दर्ज
साइबर ठगी की जानकारी पर हजरतगंज थाने में स्थित साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद थाने में लिखित तहरीर दी। अमीनाबाद पुलिस के मुताबिक पीड़ित की शिकायत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साइबर ठगों के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *