लखनऊ से गुजरने वाली ट्रेनें 15 घंटे तक लेट:खराब मौसम के कारण गोरखधाम–तेजस समेत एक दर्जन ट्रेनें घंटों देर, यात्री परेशान

घने कोहरे और खराब मौसम का असर रविवार को भी रेल यातायात पर बना रहा। लखनऊ से होकर गुजरने वाली ज्यादातर लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। हालात ऐसे रहे कि कई ट्रेनों को 8 से लेकर 15 घंटे तक लेट होना पड़ा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेजस एक्सप्रेस भी तय समय पर नहीं चली कारपोरेट श्रेणी की तेजस एक्सप्रेस रविवार सुबह 6:10 बजे के बजाय 8:17 बजे लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन नई दिल्ली लगभग 2 घंटे 51 मिनट की देरी से पहुंची। वापसी में भी तेजस एक्सप्रेस नई दिल्ली से लखनऊ के लिए करीब दो घंटे देर से चली। गोरखधाम समेत कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें लेट कोहरे का सबसे ज्यादा असर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों पर दिखा। बठिंडा से गोरखपुर वाया लखनऊ चलने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस करीब 8 घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची। वहीं वैशाली एक्सप्रेस लगभग 2 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 3 घंटे 18 मिनट, कोटा–पटना एक्सप्रेस 2 घंटे और मरुधर एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे लेट रही। सुपरफास्ट और प्रीमियम ट्रेनों की भी रफ्तार थमी राजधानी से गुजरने वाली अन्य प्रमुख ट्रेनें भी समय से नहीं चल सकीं। लखनऊ मेल और एसी एक्सप्रेस सवा-सवा घंटे, जबकि चंडीगढ़–लखनऊ सुपरफास्ट करीब एक घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। स्पेशल ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित स्पेशल ट्रेनों की स्थिति और भी खराब रही। 02570 नई दिल्ली–दरभंगा क्लोन स्पेशल करीब 10 घंटे और 02563 बरौनी–नई दिल्ली स्पेशल लगभग 14 घंटे 40 मिनट की देरी से लखनऊ पहुंची। मौसम साफ होने तक राहत की उम्मीद कम रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों की गति सीमित रखनी पड़ रही है। जब तक मौसम साफ नहीं होता, तब तक ट्रेनों की लेटलतीफी जारी रहने की संभावना है। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *