खराब मौसम के कारण लखनऊ एयरपोर्ट से आने-जाने वाली कई उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा। दृश्यता कम होने और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते प्रस्थान उड़ानों में देरी दर्ज की गई। लखनऊ से पुणे जाने वाली आइएक्स-1617 करीब डेढ़ घंटे लेट रही। दिल्ली के लिए 6ई-6615 चालीस मिनट, 6ई-6026 पैंतीस मिनट और 6ई-2026 आधे घंटे की देरी से रवाना हुईं। हैदराबाद, अहमदाबाद और गुवाहाटी की फ्लाइट भी लेट वही हैदराबाद जाने वाली 6ई-6166 आधे घंटे और 6ई-523 डेढ़ घंटे लेट रही। अहमदाबाद के लिए 6ई-142 सवा घंटे, गुवाहाटी के लिए 6ई-146 पौन घंटे और मुंबई जाने वाली क्यूपी-1526 भी पौन घंटे की देरी से उड़ान भर सकी। अंतरराष्ट्रीय सेक्टर में रियाद जाने वाली आइएक्स-189 सबसे अधिक साढ़े चार घंटे लेट रही। आगमन उड़ानों पर भी असर, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार खराब मौसम का असर लखनऊ आने वाली उड़ानों पर भी दिखा। मस्कट से आने वाली ओवी-705 डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। दिल्ली से आइएक्स-2171 पचास मिनट, बंगलुरु से आइएक्स-2048 एक घंटे, मुंबई से क्यूपी-1524 आधे घंटे और 6ई-5262 पौन घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची। देरी के चलते टर्मिनल पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती रही। कनेक्टिंग यात्राओं पर पड़ा असर, एयरपोर्ट पर बढ़ी परेशानी उड़ानों में देरी के कारण कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों को खासा नुकसान उठाना पड़ा। कई यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ की आगे की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, मौसम सामान्य होने के बाद उड़ानों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य किया जा रहा है।


