लखनऊ हाईकोर्ट में एल्डिको के खिलाफ जनहित याचिका दायर:आईआईएम रोड के पास चक मार्ग पर अवैध कब्जे का आरोप, सरकार से जवाब तलब

लखनऊ हाईकोर्ट में एक महत्वपूर्ण मामला सामने आया है। एल्डिको सिटी लिमिटेड पर आईआईएम रोड के पास स्थित मुतक्कीपुर गांव की चक रोड पर अवैध कब्जे का आरोप लगा है। इश्तियाक अहमद द्वारा दायर जनहित याचिका में कहा गया है कि कंपनी ने अपनी पुरानी बाउंड्री वॉल तोड़कर नई दीवार का निर्माण किया है। इस प्रक्रिया में चक मार्ग को अपनी संपत्ति में शामिल कर लिया। अगली सुनवाई 22 जनवरी को न्यायमूर्ति एआर मसूदी और न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की खंडपीठ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है। सरकारी अधिवक्ता को निर्देश दिया गया है कि वे एल्डिको द्वारा किए गए कथित अतिक्रमण की जांच करें और न्यायालय को इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करें। याचिकाकर्ता की ओर से उपस्थित अधिवक्ता मयंकार सिंह ने न्यायालय को विस्तार से मामले की जानकारी दी। अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि 22 जनवरी निर्धारित की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *