लखुवाली हेड में घर में घुसकर हमला:पिता-पुत्र समेत 3 लोग घायल, 5 आरोपियों पर केस दर्ज

हनुमानगढ़ में लखुवाली हेड में घर में घुसकर हुए हमले में पिता-पुत्र सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में टाउन थाने में 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। लखुवाली हेड निवासी अरशाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यह घटना 13 दिसंबर की शाम करीब 6:30 बजे हुई। उस समय वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। तभी मोहल्ले के आलम, आजिम, सकील, आदिल और कैफ हथियार लेकर उनके घर में घुस आए। परिवादी के अनुसार, आरोपियों ने घर में घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। आलम ने जान से मारने की नीयत से अरशाद के सिर पर गंडासी से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से अरशाद के बेटे के हाथ-पैरों पर हमला किया और उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की।
शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर परिवार को बचाया। अरशाद ने बताया कि इलाज के बाद उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच हेड कॉन्स्टेबल जसवंत सिंह को सौंपी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *