राजस्थान डिजीफेस्ट और टाई ग्लोबल हैकाथॉन के विजेता घोषित:देशभर के युवाओं ने दिखाया नवाचार का दम, 54 शहरों से 700 से ज्यादा प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

राजस्थान ने स्टार्टअप संस्कृति को नई दिशा देते हुए राजस्थान डिजीफेस्ट 2025 के तहत आयोजित टाई ग्लोबल हैकाथॉन के विजेताओं की घोषणा की। यह राष्ट्रीय स्तर का हैकाथॉन विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी (वीजीयू), जयपुर में 10वें टाई ग्लोबल समिट के अंतर्गत आयोजित किया गया। जिसमें देशभर से युवाओं और स्टार्टअप्स ने भाग लिया। हैकाथॉन में देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 54 शहरों से 700 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कुल 250 से ज्यादा टीमों ने भागीदारी की, जिनमें 150 से अधिक महिला प्रतिभागी भी शामिल रहीं। हैकाथॉन में डिजिटल कृषि, स्मार्ट हेल्थ, सार्वजनिक सुरक्षा, जल प्रबंधन, स्मार्ट सड़क अवसंरचना, पर्यटन डेटा एनालिटिक्स और नागरिक शिकायत निवारण जैसे सात अहम विषयों पर समाधान प्रस्तुत किए गए। प्रतिभागियों ने एआई, आईओटी और डेटा एनालिटिक्स जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर व्यावहारिक और स्केलेबल मॉडल तैयार किए। जूरी द्वारा कड़ी समीक्षा के बाद विभिन्न श्रेणियों में विजेता और उपविजेता टीमों का चयन किया गया। विजेता टीमों को पुरस्कार राशि के साथ टाई ग्लोबल समिट 2026 में बूथ स्पेस, निवेशकों से जुड़ने के अवसर और अनुदान आधारित सहयोग दिया जाएगा। इस आयोजन को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, राजस्थान सरकार का समर्थन मिला, जबकि रेस्किल सहयोगी और वीजीयू वैन्यू पार्टनर रहा। आयोजन ने राजस्थान को युवाओं के नेतृत्व वाले नवाचार और डिजिटल परिवर्तन के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में मजबूत पहचान दिलाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *