लगातार तीसरे दिन 28 डिग्री के पार रहा पारा

शहर में फरवरी के दूसरे हफ्ते में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है, जो सामान्य से अधिक है। रविवार को रात के तापमान में भी 1.3 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया, जिससे न्यूनतम पारा अब सामान्य स्तर पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो 9 फरवरी से हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत के ऊपर मध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर उपोष्ण पछुआ जेट स्ट्रीम करीब 280 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही है। इसके साथ ही एक ट्रफ के रूप में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इन सिस्टम्स के असर से आने वाले दिनों में मौसम में कुछ बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि फिलहाल दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास बना हुआ है। सुबह नमी, शाम को शुष्कता रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर सुबह 60 प्रतिशत था, जो शाम ढलते-ढलते घटकर 35 प्रतिशत रह गया। इससे दिन में शुष्क हवाएं चल रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *