लगातार 10वीं बार संपत्ति, समेकित, जल टैक्स यथावत रहेगा, लोगों को न फायदा न नुकसान

भास्कर न्यूज | बालोद नगर पालिका बालोद के 20 वार्डों के लोगों को टैक्स में न फायदा होगा और न ही नुकसान उठाना पड़ेगा। दरअसल लगातार 10वीं बार (साल) संपत्ति, समेकित, जल टैक्स न बढ़ेगा और न ही घटेगा। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए यूजर चार्ज के लिए अब एक विकल्प रहेगा। मासिक 30 के बजाय सालाना 360 रुपए देना होगा। अब तक कई लोग मासिक 30 रुपए के हिसाब भी भुगतान कर रहे थे। टैक्स को लेकर औपचारिक निर्णय बजट पेश करने के दौरान लिया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा साहू ने बताया कि अगले सप्ताह पीआईसी की बैठक होगी। जिसमें बजट पेश करने के संबंध में चर्चा करेंगे। टैक्स कम करने की उम्मीद कम है, यथावत रह सकता है। नपा उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने बताया कि टैक्स के संबंध में सभी पार्षदों से रायशुमारी के बाद निर्णय लिया जाएगा। अप्रैल में किसी भी दिन बजट पेश करने की तैयारी है। दरअसल 10 साल बाद भाजपा सरकार की वापसी हुई है। नगर पालिका के अनुसार वर्ष 2015 के बाद से अब तक टैक्स राशि मंे न बढ़ोतरी हुई है और न ही कमी की गई है। शहरवासियों को संपत्ति, समेकित, जल टैक्स के साथ यूजर चार्ज भी देना होगा शहरवासी संपत्ति, समेकित, जल कर यानी टैक्स का भुगतान एक साथ करते है। अब इसी दौरान 360 रुपए डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए यूजर चार्ज जमा करना पड़ेगा। यह चार्ज जमा करने के बाद ही संपत्ति, समेकित, जल टैक्स की रसीद दी जाएगी। दरअसल ऐसा करने की नौबत इसलिए आ रही है क्योंकि हर घर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के बावजूद 15 से 20% लोग यूजर चार्ज नहीं दे रहे है। बहरहाल स्पष्ट हो चुका है कि अप्रैल से शुरू हो रही नया वित्तीय वर्ष में संपत्ति, समेकित, पानी टैक्स नहीं बढ़ेगा। इस पर औपचारिक मुहर बजट में लगेगी। घरेलू कनेक्शन पर 180 व्यवसायिक पर 600 चार्ज नगर पालिका के अनुसार समेकित के लिए सालाना 300 व 600 रुपए और संपत्ति कर के लिए सालाना 600 रुपए निर्धारित है। पानी के लिए भागीरथी योजना के तहत हर माह 60 रुपए, बाकी वर्ग के लिए 180 रुपए चार्ज तय है। व्यवसायिक के लिए लगे नल कनेक्शन पर प्रतिमाह 600 रुपए चार्ज तय है। इसी हिसाब से टैक्स राशि जमा करना पड़ेगा। पहले यूजर चार्ज फिर बाकी टैक्स का भुगतान यूजर चार्ज व टैक्स के लिए निर्धारित चार्ज का भुगतान करना सभी के लिए अनिवार्य रहेगा। इसी आधार पर संपत्ति, समेकित व पानी टैक्स का भुगतान होगा। अगर यूजर चार्ज जमा नहीं करेंगे तो पालिका के कर्मचारी बाकी टैक्स की राशि लेने से मना करेंगे। व्यवस्था मंे बदलाव करने की नौबत इसलिए आ रही है क्योंकि शहर के 3 हजार 500 घर में स्व सहायता समूह की महिलाएं डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने पहुंचती है। इनमें से 650 से 700 घर के लोग यूजर चार्ज नहीं दे रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *