भास्कर न्यूज | सरायकेला पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 12 दिवसीय लघु उद्यमी (फास्ट फूड स्टॉल)दीदी किचन का प्रशिक्षण का समापन और प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे इंडियन बैंक के मैनेजर दीपक तमसोय उपस्थित थे।उन्होंने मौके पर कहा कि स्वरोजगार करने के लिए ऋण की जरूरत होगी तो बैंक में जरूर आए और अपना स्वरोजगार करें।संस्थान के निदेशक उमाशंकर तांती ने सभी प्रशिक्षकों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में स्टाल लगाकर अपने से स्वरोजगार का आयाम स्थापित कर सकते हैं इससे उनके आमदनी अच्छा होगा और परिवार का भरण पोषण भी अच्छे तरीके से हो पाएगा।मौके पर संस्थान के संकाय सदस्य शैलेन्द्र गोप, गोविंद कुमार राय, दिलीप आचार्य, इंद्रजीत कैबत, द्रौपदी महतो, सुरेंद्र महतो और सभी प्रतिभागी मौजूद रहे।


