देवरी-चांपा | ग्राम पंचायत लछनपुर (झरना) में सात दिवसीय श्रीकृष्ण लीला का शुभारंभ 14 फरवरी की रात से हुआ। प्रतिदिन रात्रि 9 बजे से देर रात तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 21 को ब्रह्ममोह लीला और धेनुकासुर वध की आकर्षक नाट्य प्रस्तुति होगी। 22 फरवरी को मड़ाई मेला आयोजित किया जाएगा।


