लड़कियां निर्णय लेने की प्रक्रिया में बदलाव के लिए आगे आएं और राजनीति में शामिल हों : मुख्यमंत्री मान

भास्कर न्यूज | लुधियाना मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लड़कियों से आगे आकर राजनीति में भाग लेने का आह्वान किया। लड़कियां रैलियों में हिस्सा नहीं लेती और ना ही राजनीति में दिलचस्पी दिखाती हैं। पॉलीटिक्स ने फ्यूचर डिसाइड करना है। राजनीति में माड़े बंदे ज्यादा हैं जबकि चंगे बंदे कम आते हैं। इसलिए जरूरी है कि लड़कियां निर्णय लेने की नीति तंत्र में सक्रिय भागीदार बन सकें और समाज में जरूरी बदलाव ला सकें। दुनिया की परवाह नहीं करनी है। लोग कहते रहते हैं और उन्होंने कमियां निकालनी ही है। डिग्रियां मिली हैं तो अब वो भी बधाई देने आएंगे जो पहले नहीं आते थे। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह के दौरान छात्राओं को डिग्री प्रदान की। सीएम ने कहा कि आजकल लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे निकल गई हैं, लेकिन राजनीति में संख्या कम है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को अब तक पुरुषों की जागीर माना जाता रहा है, लेकिन अब समय आ गया है कि महिलाएं इस क्षेत्र में भी आगे आएं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए ताकि उनका वोट राज्य विधानसभा और संसद में सही प्रकार के नेताओं को भेजकर बदलाव ला सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *