लड़कियों की प्रताड़ना से परेशान युवक ने किया था सुसाइड:ट्रेन के आगे कूदने से पहले बनाया वीडियो, परिवार ने SP से मांगा न्याय

विदिशा के 26 वर्षीय हेमंत रैकवार की भोपाल के हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई। हेमंत ने 23 जनवरी को कुछ लड़कियों की प्रताड़ना से परेशान होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था। आत्महत्या से पहले वीडियो बनाया, जिसमें कुछ लड़कियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का जिक्र किया। गंभीर रूप से घायल हेमंत को पहले स्थानीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, बाद में उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया। वहां 10 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उनकी मौत हो गई। हेमंत पेशे से वाहन चालक थे। एसपी कार्यालय पहुंचे परिजन
मौत के चार दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज परिजन आज एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मृतक के वीडियो के आधार पर आरोपी लड़कियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी लेकर जीआरपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। भोपाल से अब तक केस डायरी नहीं मिली
जीआरपी थाने पहुंचे परिजनों ने थाना प्रभारी को पूरा घटनाक्रम बताया। हालांकि, जीआरपी का कहना है कि भोपाल से अभी तक केस डायरी नहीं मिली है, जिसके कारण वे कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस ने परिवार को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *