राजिम| ग्राम लफंदी में विधायक मद से 10 लाख रुपए से निर्मित होने वाले गौठान में पुल-पुलिया का भूमिपूजन ग्राम पंचायत के सरपंच जानकी बीरसिंह ध्रुव ने किया। इस अवसर पर ग्रामीणजन, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि बीरसिंह ध्रुव, पंच मोतीलाल साहू, वासु तारक, हीरा गोपाल साहू, जगदीश राम, देवलाल साहू, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष डाहरु राम साहू, उपाध्यक्ष गंगाराम साहू, लालजी साहू, अन्नू राम साहू, देवराम साहू, भोन राम साहू, दुखराम साहू आदि मौजूद रहे।


