लुधियाना| श्री अरबिंदो कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट (एसएसीसीएम) में द मदर ऑडिटोरियम में आयोजित फेयरवेल पार्टी में छात्रों ने स्टाइल, आत्मविश्वास और टैलेंट का शानदार प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल प्रो. विशाल कुमार ने स्टूडेंट्स को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रश्नोत्तर राउंड और मॉडलिंग के ज़रिए हुए मुकाबले में रिदम गुप्ता को मिस करिश्मा, मिहिका गुप्ता को मिस एलिगेंस, साक्षी विज को मिस वोंग, अक्ष जिंदल को मिस्टर विटी और आर्यन भसीन को मिस्टर करिश्मा का खिताब मिला। कुणाल वर्मा को मिस्टर फेयरवेल और लब्धि जैन को मिस फेयरवेल चुना गया।


