समापन समारोह में एक भारत श्रेष्ठ भारत की झलक दिखाई

लुधियाना| गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज लुधियाना में सत्र 2024-25 के लिए एनएसएस यूनिट का समापन समारोह ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ थीम के तहत मनाया गया, जिसमें प्रदेशों की पोशाक, नृत्य और मॉडलिंग के जरिए भारतीय संस्कृति की विविधता को जीवंत किया गया। प्रिंसिपल सुमन लता ने पूरे वर्ष स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन देने के लिए कार्यक्रम अधिकारियों की सराहना की और ‘नॉट मी, बट यू’ के आदर्श वाक्य को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सात दिवसीय एनएसएस शिविर में वंचित वर्ग की सेवा को याद करते हुए स्वयंसेवकों पर गर्व जताया और सांस्कृतिक विविधता को समर्पित कार्यक्रम को सराहा। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चरणजीत सिंह ने सत्र के दौरान हुई गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *