लमती फीडर डैम परियोजना: अब गांव वालों को आने वाले दिनों में सिंचाई को लेकर नहीं होगी परेशानी

भास्कर न्यूज| राजनांदगांव विधानसभा के इस 41 गांव जो कि विगत लंबे समय से सूखे से प्रभावित थे जहां पानी की लगातार कमी के कारण फसल चक्र प्रभावित होती थी। सूखे की मार के कारण इन गांवों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वर्षों से चली आ रही समस्या के कारण गांव वालों ने इसे नियति मान लिया था। विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह के प्रयासों के कारण अब लमती फीडर डैम परियोजना के कारण इन गांव में पानी आने से खुशहाली लौट आई है। इसके चलते अब गांव वालों की आने वाले समय में स्थिति सुधारने लगेगी। इसलिए गांव वालों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन को आभार जताने रायपुर पहुंचे। सभी गांव से सैकड़ों लोग शंकर नगर स्थित स्पीकर हाउस रायपुर पहुंच कर डॉ. रमन का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के बुर्जुगों ने इसके लिए वर्षों पहले बहुत प्रयास किया था। परंतु शासन प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिलने से उन्होंने ऐसे नियति मानते हुए सभी प्रयास बंद कर दिए। परंतु डॉ. रमन ने माह पूर्व समस्या की ओर स्वस्फूर्त ध्यान दिया। समस्या से मुक्ति दिलाई। इस दौरान पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, महामंत्री सौरभ कोठारी, मंडल अध्यक्ष मनोज साहू, खिलेश्वर साहू, रोहित चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, अशोक देवांगन, विवेक साहू, जनपद उपाध्यक्ष अनीता सिन्हा, टिकेंद्र सिन्हा, रमेश चंद्राकर, आकाश चोपड़ा, कृष्णा साहू, बलराम निर्मलकर आदि मैाजूद थे। बड़ा कदम साबित होगा जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने बताया कि लमती फीडर परियोजना न केवल जल संसाधन प्रबंधन में एक बड़ा कदम है, बल्कि समृद्ध गांव सशक्त किसान के संकल्प की दिशा में एक मजबूत आधारशिला है। राजपूत ने बताया कि सांसद संतोष पांडे व पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने इस दिशा में कठिन प्रयास किया। लगातार इस योजना को मूर्त रूप देने में डटे रहे। उन्होंने कई बैठकें की और लगातार प्रयास से यह कठिन कार्य संभव हो सका। राजपूत ने पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और संतोष पांडे को भी धन्यवाद ज्ञापित किया। राजपूत ने कहा कि 41 में 10 गांव अत्यंत सूखा क्षेत्र घोषित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *