राजनांदगांव| दैनिक भास्कर द्वारा अपने पाठकों के लिए पुरस्कार ऑफर जीतो 14 करोड़ उपहार योजना के तहत राजनांदगांव के विनर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। शहर की रिमझिम मोदी को मिक्सर ग्राइंडर दिया गया। इसी प्रकार हेमंत कुमार को डिनर सेट और रवि कुमार को ट्रॉली बैग जीतो 14 करोड़ उपहार योजना के तहत पुरस्कार मिला। दैनिक भास्कर के भिलाई एसएमडी प्रबंधक सीपी शर्मा, जितेन्द्र सिंह राजपूत, आदर्श सिंह ठाकुर द्वारा दैनिक भास्कर कार्यालय में पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार प्राप्त करके रिमझिम मोदी ने भास्कर के पाठक होने पर गौरवान्वित महसूस करते हुए कहा कि दैनिक भास्कर हमेशा अपने पाठकों के लिए कुछ ना कुछ नया करते रहता है। जिससे हम पाठकों का उत्साह वर्धन होता है।


