14 कबाड़ी दुकानों में दबिश, कार्रवाई नहीं, सिर्फ चेतावनी देकर लौटी पुलिस

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव पुलिस की अलग-अलग टीम ने शहर के कबाड़ी दुकानों में रेड की। शुक्रवार सुबह-सुबह पुलिस की इन टीमों ने अलग-अलग हिस्से में मौजूद 14 दुकानों में दबिश दी। हालांकि पुलिस ने रेड के बाद किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। दुकानों में मौजूद सामानों का मुआयना किया और चेतावनी देकर लौट गए। कबाड़ी दुकान के संचालकों को मौजूद सामानों के दस्तावेज मांगे गए। दुकानदारों को चोरी का सामान नहीं खरीदने की चेतावनी दी गई। इसके बाद टीम वापस लौट गई। एसपी मोहित गर्ग ने दुकानों में रेड के लिए निर्देश जारी किया। इसके बाद एएसपी, सीएसपी और थाना प्रभारियों की मौजूदगी में अलग-अलग टीमें बनाई गई। जिन्होंने गंज चौक, लोहार पारा, राजीव नगर, चिखली, ममता नगर, केसर नगर, बसंतपुर, नया बस स्टैंड सहित कुल 14 कबाड़ी दुकानों में दबिश दी। पुलिस ने बताया कि यह आकस्मिक चेकिंग अभियान था। चेकिंग के दौरान किसी भी कबाड़ी दुकान में चोरी का सामान नहीं मिला। जिसके बाद दुकानदारों को मौजूद सामानों के दस्तावेज पेश करने कहा गया। वहीं चोरी के सामानों की खरीदी नहीं करने की चेतावनी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *