श्रावणी मेले की शुरुआत हो चुकी है। सावन की पहली सोमवारी 14 जुलाई को है। सुल्तानगंज में बाबा के भक्तों की भीड़ जुटने लगेगी। कावड़िए यहां से जल भरकर देवघर के लिए निकल रहे हैं। संभव है कि हर दिन कम से कम 5 लाख लोग यहां से जल भरेंगे और 105 दूर देवघर के बाबा बैजनाथ धाम मंदिर में चढ़ाएंगे। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक और ठहरने की व्यवस्था की है। करीब 800 जवान और अफसरों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है, जो चौबीसों घंटे रिस्पॉन्स देंगे। शहर में गाड़ियों से जाम ना लगे, इसके लिए तीन दिशाओं में 6 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इनमें करीब 2 हजार गाड़ियां पार्क होंगी। कच्ची कावड़िया पथ की 4 तस्वीरें देखिए… आपकी सेफ्टी के लिए क्या-क्या है सुरक्षा में चौबीसों घंटे तैनात 600 जवान तैनात अजगैबीनाथ मंदिर के पास दो घाट बनाए गए हैं। एक मंदिर के पास अजगैबीनाथ धाम घाट और दूसरा नमामि गंगे घाट। दोनों घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। दोनों घाटों सहित पूरे शहर में 312 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। अजगैबीनाथ मंदिर परिसर और मुख्य प्रवेश द्वारों पर हाई-रेजोल्यूशन नाइट विजन कैमरे लगाए गए हैं। शहर में हर चौक-चौराहे पर 24 घंटे पुलिस बल तैनात किए गए हैं। दोनों घाटों पर करीब 150 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात हैं। वहीं, पूरे शहर में 600 से अधिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सिर्फ घाट पर 15 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो अलग-अलग शिफ्ट में मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सुल्तानगंज में अजगैबीनाथ घाट, कांवरिया पथ, नमामि गंगे घाट, बबलपुर मोड़ और नगर परिषद मैदान में अस्थायी थाना बनाए गए हैं। सुल्तानगंज स्टेशन पर 34 पुलिस चेक-पॉइंट्स बनाए गए हैं। वर्दी और सादे कपड़े में जवान तैनात हैं। आपकी सहूलियत के लिए क्या-क्या है फ्री में कहां ठहर सकते हैं… सुल्तानगंज में ब्लॉक परिसर, कृष्णागढ़, सरकारी बस स्टैंड, सीतारामपुर और नई सीढ़ी घाट/नमामि गंगे घाट पर सरकारी धर्मशाला बनाए गए हैं। इन धर्मशाला में श्रद्धालु फ्री में ठहर सकते है। जिला अधिकारी नवल किशोर चौधरी ने बताया, ‘घाट के पास स्टेज बनाए गए हैं, जहां हर रोज कोई न कोई कार्यक्रम होगा। घाटों के पास काफी संख्या में चौकी लगाई गई है, जहां जल भर कर कांवरिया पूजा कर सकते हैं।’ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय ने बताया, ‘कर्मचारियों की तीन पालियों में ड्यूटी लगाई गई है। ताकि साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक हो। कांवरियों के रास्ते पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है।’


