ललितपुर ने दतिया को हराकर जीता उद्घाटन मैच:विधायक हरिशंकर खटीक ने किया शुभारंभ, 9 फरवरी को होगा फाइनल

टीकमगढ़ के नगर परिषद जतारा में गुरुवार को अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच ललितपुर और दतिया के बीच खेला गया, जिसमें ललितपुर ने दतिया को 2 विकेट से हरा दिया। यह टूर्नामेंट स्वर्गीय रामकुंवर खटीक की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने मुख्य अतिथि के रूप में टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच में ललितपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दतिया की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 128 रन बनाए। दतिया की ओर से शुभम मोगली ने सर्वाधिक रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ललितपुर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और जल्दी-जल्दी विकेट गिर गए। हालांकि, कप्तान छोटू पाली और अंशुल यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला। ललितपुर ने 2 विकेट शेष रहते हुए मैच जीत लिया। ललितपुर के खिलाड़ी समीर को उनके 5 महत्वपूर्ण विकेट लेने के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। यह टूर्नामेंट जतारा के शासकीय महाविद्यालय के मैदान पर आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 9 फरवरी को खेला जाएगा। इस अवसर पर किशन पटेरिया, मुकेश तिवारी, रोहित चौरसिया, बबलू राय, पवन जैन, अमर सिंह यादव, रिंकू पठान, अमित दुबे, बंटू साहू, गणेश आदिवासी, भजन कुशवाहा, हनीफ जागीदार, दया यादव सहित कई दर्शक और खिलाड़ी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *