लव मैरिज के बाद पत्नी की हत्याकर थाने पहुंचा:कानपुर में बोला- साहब, गला घोटकर मार डाला, लाश कंबल में पड़ी है

कानपुर में पति ने लव-मैरिज के 4 महीने बाद ही पत्नी की हत्या कर दी। उसने खुद थाने जाकर सरेंडर किया। रोते हुए इंस्पेक्टर से बोला- साहब, मैंने अपनी पत्नी का गला घोट दिया। उसकी लाश घर पर कंबल में लिपटी पड़ी है। उसने बताया- वारदात के 4 घंटे बाद तक इधर-उधर भटकता रहा। भागने की कोशिश की, लेकिन बाद में सरेंडर करने का फैसला किया। यह सुनते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसवालों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पुलिस आरोपी सचिन सिंह (22) को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। वहां कमरे में चारपाई पर कंबल में उसकी पत्नी श्वेता की लाश मिली। मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र का है। सचिन न्यू हाईटेक सिटी में मुस्कान अस्पताल के ऊपर बने कमरे में किराए पर रहता है। 4 महीने पहले घरवालों के खिलाफ की थी कोर्ट मैरिज
सचिन पुत्र भारत सिंह फतेहपुर जिले के मोहनपुर गांव का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया, ‘चार महीने पहले उसने गांव की ही रहने वाली श्वेता सिंह से घरवालों के खिलाफ जाकर कोर्ट मैरिज की थी। घरवालों की नाराजगी की वजह से उसने सूरत में प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी कर ली। पत्नी को भी अपने साथ ले गया। एक महीने बाद ही वापस आ गया। महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा स्थित एक किराए के कमरे में रहने लगा। यहां उसने किराए पर ऑटो लेकर चलाना शुरू किया, लेकिन मुझे पत्नी पर शक होने लगा। उसके खाते में रुपए आए थे। पूछने पर बताती कि नानी ने पैसे भेजे हैं। शुक्रवार को पत्नी को रंगे हाथ पकड़ने के बाद मैंने आपा खो दिया और वारदात को अंजाम दिया। अब पढ़िए आरोपी का पूरा कबूलनामा डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने कहा- शनिवार सुबह हत्या की सूचना मिली थी। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा ही है। युवती के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। जो भी तहरीर मिलेगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। ———————– ये खबर भी पढ़िए
सजा के बाद चोटी कटवा दरोगा-सिपाही टशन में निकले, VIDEO:फर्रुखाबाद में वकीलों को रातभर पीटा, मोबाइल-पैसे लूटे थे फर्रुखाबाद में कोर्ट ने कोतवाली में बंधक बनाकर रातभर पीटने, चोटी काटने और लूटपाट करने वाले दरोगा-सिपाही को 10-10 साल की जेल की सजा सुनाई। दोनों पर 61-61 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। सजा के बाद यूपी पुलिस के दरोगा-सिपाही टशन में कोर्ट से बाहर आते दिखाई दिए। उनके चेहरे पर न तो पछतावा था, न ही कोई शिकन। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *