लव मैरिज के बाद बेटी के जन्मदिन पर विवाद:लड़की को बेटी से नहीं मिलने दिया,ससुराल पक्ष पर घर में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप

जालंधर लव मैरिज के बाद से चले आ रहे पारिवारिक विवाद ने रविवार देर रात को उस समय तूल पकड़ लिया, जब बेटी के जन्मदिन के दिन दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि बेटी अपने पिता (लड़के) के साथ ही रहती है। जन्मदिन के मौके पर ससुराल पक्ष ने बेटी से मिलने की मांग की, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन सकी। उसके बाद लड़के साले की ओर से अपने साथियों को साथ लेकर अपने जीजा के घर पर ईंट पत्थर मारे और तोड़ फोड़ कर दी इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने मामला की सुनवाई के लिए सुबह 11 बजे का समय दिया। आरोप है कि थाने से लौटने के बाद लड़की के भाई (साला) ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर लड़के के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर का गेट और शीशे तोड़ दिए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लड़के मां के साथ हाथा पाई की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद का मामला थाने में दर्ज है। फिलहाल इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *