लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब्स में जाकर छात्रों ने अपने ज्ञान में वृद्वि की

जालंधर| सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने स्कूल प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ सदस्यों की देखरेख में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया। यह दिन सभी देशों और संस्कृतियों के लिए साक्षरता के महत्व को दर्शाता है। स्कूल छात्रों ने स्कूल परिसर में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में हिस्सा लिया जिसकी थीम डिजिटल युग में साक्षरता को बढ़ावा देना था। इस मौके छात्रों ने क्लासरूम, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब्स में जा कर अपने ज्ञान में वृद्वि की, इससे उनकी जानकारी को पढ़ने, लिखने और समझने की क्षमता को बढ़ाया जा सके। इसके अलावा छात्रों द्वारा चार्ट बनाकर नारे लगाए गए एवं समाज में जागरूकता भी फैलाई गई। इस मौके छात्रों ने रोजाना पढ़ने एवं लिखने का संकल्प लिया। इस मौके ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी स्टाफ सदस्यों की सराहना की और उन्हें छात्रों की सशक्त बुद्धि एवं जीवन बदलने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *