स्किपिंग में सागर और सिट-अप में शिवा फर्स्ट

जालंधर| दोआबा कॉलेज में भारतीय हॉकी के महानतम खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को समर्पित कॉलेज के एनएसएस व फिजिकल ऐजुकेशन विभाग द्वारा पारंम्परिक खेल मुकाबले का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए स्कीपिंग, पुशअप, सिटअपस, रिंग गेम, टग ऑफ वार, प्लैंक चैलेंज और प्रोपंजा के मुकाबले करवाए गए। प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप भंडारी ने कहा कि इस वर्ष की राष्ट्रीय खेल दिवस की थीम भी शारीरिक फिटनेस और शांतिपूर्ण समाज की ओर ही था। उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार देश के गांवों में 35 साल में मोटापा 5 गुणा बढ़ा है और जनमानस में 35 प्रतिशत ऊर्जा की कमी देखने को मिली जो कि बड़ा ही चिंता जनक विषय है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही एक स्वस्थ समाज एवं उन्नत राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। नतीजों में स्किपिंग इवेंट में सागर प्रथम, शिवम द्वितीय और गौरव तृतीय रहे। लड़कियों में रिधि प्रथम, हिमांशी द्वितीय और लक्ष्मी तृतीय स्थान हासिल किया। पुशअप में अशफुल प्रथम, अमितपाल द्वितीय और राहुल तृतीय रहे। लड़कियों में गुरमीत प्रथम, जया द्वितीय और पलक तृतीय स्थान पाया। सिट-अप में शिवा प्रथम, निखिल द्वितीय और प्रियांश तृतीय रहे। लड़कियों में नीतू प्रथम, प्रतिमा द्वितीय और प्रीति तृतीय रहे। प्लैंक चैलेंज में ऋषभ प्रथम, प्रताप द्वितीय और अमन तृतीय रहे। लड़कियों में अनुप्रिया प्रथम, प्रेरणा द्वितीय और जीत तृतीय रहे। प्रोपंजा में कमल प्रथम, साकेत द्वितीय और राहुल तृतीय रहे। लड़कियों में दिशा प्रथम, तानिया द्वितीय व नीतिका तृतीय रहे। कॉलेज के कंप्यूटर साइंस एवं आईटी विभाग ने लड़कों के टग ऑफ वार में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह कंप्यूटर साइंस एवं आईटी विभाग को उनके बढ़िया प्रदर्शन के लिए मेजर ध्यानचंद ट्रॉफी प्रदान की। प्रिंसिपल भंडारी, डॉ. अर्शदीप सिंह और डॉ. ओमिन्द्र जौहल ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। डॉ. प्रिया चोपड़ा ने मंच संचालन किया ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *