लाखेरी में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन:शोभायात्रा के साथ जिग जैग डैम पहुंचीं प्रतिमाएं, नाचते गाते शामिल हुए लोग

बूंदी के लाखेरी में नवरात्रि के समापन पर गुरुवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। यह विसर्जन जिग जैग डैम पर जयकारों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें युवक-युवतियां डांडिया नृत्य करते हुए चल रहे थे। कस्बे की मेगजीन की टापरिया और इंद्रपुरा से अलग-अलग दुर्गा माता की शोभायात्राएं शुरू हुईं। ये दोनों शोभायात्राएं नयापुरा चौराहे से चुंगी नाका बॉटम लेवल होते हुए जिग जैग डैम पहुंचीं। यहां मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं का डैम में विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। लाखेरी में दस दिनों तक चले नवरात्रि उत्सव का दशहरे के दिन समापन हो गया। प्रतिमा स्थापना के दिन से ही दस दिनों तक डांडिया नृत्य की धूम रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *