लाड़ली बहना योजना की राशि न मिलने की शिकायत:जनसुनवाई में कलेक्टर के निर्देश पर भुगतान, बैंक खाते से आधार मैपिंग हटा था

बड़वानी में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर जयति सिंह ने जिले भर से आए 63 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शिकायतों का निराकरण किया जाए। जनसुनवाई में गजुबाई ने लाड़ली बहना योजना की राशि न मिलने की शिकायत की थी। जांच करने पर सामने आया कि बैंक खाते से आधार मैपिंग (NPCI) हटने की वजह से भुगतान रुका हुआ था। कलेक्टर के निर्देश पर मैपिंग दुरुस्त की गई, जिसके बाद जून 2023 से अब तक की रुकी हुई राशि सीधे हितग्राही के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई। संबल योजना में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश ब्राह्मणगांव निवासी बहादुर पंवार ने अपनी मां की मृत्यु के बाद ‘संबल योजना’ की अनुग्रह राशि न मिलने की व्यथा सुनाई। उन्होंने आरोप लगाया कि जुलाई 2025 में आवेदन देने के बावजूद पंचायत सचिव और सरपंच टालमटोल कर रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जिला श्रम अधिकारी को जांच कर तुरंत कार्रवाई करने को कहा। अस्पताल कर्मी के बेटे ने मांगी अनुकम्पा नियुक्ति सेंधवा निवासी सिद्धार्थ धामोने ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि सेंधवा अस्पताल में वार्डबॉय रहे उनके पिता के निधन के बाद परिवार को न तो पूरी आर्थिक सहायता मिली है और न ही नौकरी। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को यह मामला सौंपते हुए उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासनिक जवाबदेही पर जोर जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर जयति सिंह ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुलझाना प्रशासन की प्राथमिकता है। कई अन्य मामलों में भी उन्होंने मौके पर ही फाइलें आगे बढ़ाकर निराकरण के आदेश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *