सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मंगलवार को सीहोर कांग्रेस सेवादल की एक दिवसीय बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए, जिसमें जिले में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा भी शामिल है। मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अविनाश भार्गव और सीहोर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नरेंद्र खंगराले ने सेवादल कांग्रेस के लिए एक बड़े कार्यक्रम का प्रस्ताव रखा था। इस पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती ने सीहोर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा की। कार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ और ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा’ के गायन के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान किया गया। अतिथियों ने डॉ. अम्बेडकर, डॉ. नारायण शुभ्भाराव हाडेकर और सीहोर के पूर्व विधायक शंकरलाल साबू के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक के मुख्य अतिथि सेवादल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अविनेश भार्गव थे, जबकि इसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती ने की। विशेष अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश सेवादल कांग्रेस यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर दिनेश मेघानी (प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी), पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, कैलाश परमार (पूर्व अध्यक्ष नपा एवं जिला कांग्रेस कमेटी सीहोर), बलबीर तोमर (पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष), कमलसिंह चौहान, देवेंद्र ठाकुर (युवक कांग्रेस अध्यक्ष), डॉ. अनीस खान, जफर लाला, सीताराम भारती और जितेंद्र पंवार (जिलाध्यक्ष सेवादल यंग ब्रिगेड) सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। डॉ. अविनेश भार्गव ने सीहोर जिले में वार्ड, ब्लॉक और जिला स्तर पर सेवादल कांग्रेस को संगठित करने पर जोर दिया।


