लाडोवाल स्टेशन पर काम के चलते आज से 10 जनवरी तक रद रहेंगी 47 ट्रेनें

लाडोवाल रेलवे स्टेशन पर चल रहे काम के चलते रेलवे ने प्रमुख 47 ट्रेनों को रद कर िदया है। यह सभी ट्रेनें सात से 10 जनवरी तक रद रहेंगी। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं धुंध के कारण पहले से 22 ट्रेनें मार्च तक रद हैं। इसके साथ ही 37 पैसेंजर ट्रेनें 30 मिनट से लेकर चार घंटे तक की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के लगातार प्रभावित रहने से यात्री सफर के अन्य विकल्प तलाश रहे हैं, जो उन्हें महंगा पड़ रहा है। खास तौर पर टैक्सी लेकर जाना यात्रियों को काफी मंहगा पड़ता है। ट्रेन का नाम व गाड़ी संख्या कब से कब तक रद सियालदह-जम्मूतवी (22317) 7 जनवरी तक जम्मूतवी-सियालदह (22318) 8 जनवरी तक दिल्ली सराय रोहिल्ला-पठानकोट (14035) 7 जनवरी पठानकोट-दिल्ली सराय रोहिल्ला (14036) 7 जनवरी सूबेदारगंज-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (22431) 7 जनवरी शहीद कैप्टन तुषार महाजन-सूबेदारगंज (22432) 8 जनवरी लुधियाना-छेहरटा (64551) 8 जनवरी छेहरटा-लुधियाना (64552) 8 जनवरी जालंधर सिटी-अंबाला कैंट (74646) 8 जनवरी तक अंबाला कैंट-जालंधर सिटी (74645) 8 जनवरी तक अंबाला कैंट-जालंधर (64521) 8 जनवरी तक जालंधर -अंबाला कैंट (64524) 8 जनवरी तक लुधियाना-लोहियां खास (54575) 8 जनवरी तक लोहियां खास-लुधियाना (54576 ) 8 जनवरी तक धनबाद-जम्मूतवी (03309) 7 जनवरी तक (रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *