लातेहार में दो घंटे में 8 एमएम बारिश, आंधी से गिरे कई पेड़

भास्कर न्यूज | लातेहार लातेहार में पिछले कुछ दिनों से पूर्वी-पश्चिमी दिशा में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर दिख रहा है। सुबह गर्मी रहती है। दोपहर बाद उमस बढ़ती है। इसके बाद तेज हवा के साथ बारिश होने लगती है। बुधवार को जिले में करीब दो घंटे तक तेज हवा के साथ बारिश हुई। जिससे कई क्षेत्रों में पेड़ गिर गई। हालांकि इससे कोई बड़ा हादसा की सूचना नहीं है। तेज गर्जन व हवा के साथ बारिश होने से जिला मुख्यालय के समाहरणालय गेट के सामने श्रवण कुमार की फल दुकान पर एक पेड़ का टहनी गिर गई। जिससे ठेला में रखे फल बर्बाद हो गए। पेड़ गिरने से जिला नजारत के सरकारी कर्मचारी पिंटू कुमार की मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पेड़ गिरने की सूचना पर नगर पंचायत के कर्मी मौके पर पहुंच पेड़ को हटाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में औसतन 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल रही। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम ठंडा हो गया है। बारिश का असर खेती पर भी दिखा। किसानों को बेमौसमी बारिश से फसल बर्बाद हुई है। इधर, नगर पंचायत विभाग द्वारा कई जगहों पर नाली सफाई नहीं करने के कारण नाली का पानी सड़क पर बहते देखा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *