लातेहार में पीएलएफआई के 3 उग्रवादी गिरफ्तार:दो पिस्टल और गोलियां बरामद, लेवी वसूली और गोलीबारी में थे शामिल

लातेहार पुलिस ने चंदवा के हड़गड़वा जंगल से पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में संतोष उरांव उर्फ सूर्या कुजूर (24), बालक राम उर्फ दिलीप राम (25) और आशीष उरांव (23) शामिल हैं। सात मोबाइल फोन बरामद पुलिस ने इनके पास से दो पिस्तौल, 7.65 एमएम की चार गोली, 315 एमएम के तीन गोली और सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसडीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। क्रशर पर फायरिंग करने में शामिल थे मुख्य आरोपी संतोष उरांव चंदवा और आसपास के क्षेत्रों में क्रशर मशीन और ईंट भट्ठा मालिकों से लेवी वसूली कर रहा था। ये सभी उग्रवादी बीते 4 अप्रैल को हड़गड़वा में संतोष सिंह के क्रशर पर गोलीबारी में शामिल थे। इन्होंने फिरोज अहमद के ईंट भट्ठे पर उनके मुंशी को लेवी के लिए गोली मारी थी। साथ ही पीआरए रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी से भी रंगदारी मांगी थी। संतोष उरांव के खिलाफ लातेहार, चतरा और रांची जिले में कुल 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। बालक राम पर सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। छापेमारी टीम में चंदवा थाना प्रभारी रणधीर कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *