लातेहार में फोरलेन निर्माण साइट पर फायरिंग:बाइक सवार दो बदमाशों ने 10 राउंड गोली चलाई, राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र में एनएच-39 पर स्थित पन्ना टांड़ स्कूल के पास बुधवार को दो बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैला दी। काली पल्सर बाइक पर सवार बदमाशों ने कुड़ू-उदयपुरा फोरलेन निर्माण स्थल पर लगभग 8-10 राउंड फायरिंग की। घटना के समय बर्बरीक इंटरप्राइजेज और प्यारे इंडिया के कर्मी सड़क किनारे काटे गए पेड़ों को डंप कर रहे थे। बदमाशों ने कर्मियों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे मजदूर और कर्मचारी जान बचाकर भागने लगे। साथ ही अपराधियों ने साइट पर खड़ी हाइड्रा मशीन पर भी दो गोली चलाई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर गैंग ने ली जिम्मेदारी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रणधीर कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। बाद में सोशल मीडिया पर राहुल सिंह गैंग ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। घटना के बाद से निर्माण कार्य में लगे कर्मियों में दहशत का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *