हिरणपुर थाना क्षेत्र में पत्थर खदान में उतर रहे हाइवा के पहिए के नीचे दबकर खलासी की मौत हो गई। घटना शुक्रवार को सीतपहाड़ी हिरणपुर मुख्य पथ पर हुई। मृतक खलासी की पहचान मुफ्फसील थाना क्षेत्र के ईलामी गांव का रहने वाला 26 वर्षीय सईबुर शेख के रूप में की गई। खबर मिलते ही हिरणपुर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दिया। हाइवा म्हारो से पत्थर लोड कर सीतपहाड़ी एक पत्थर खदान में उतर रहा था। तभी किसी कार्य को लेकर खलासी हाइवा से नीचे उतर कर वापस चढ़ रहा था। इसी बीच वह हाइवा के पहिए के नीचे आ गया और उसकी कुचलकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना संबंधित थाना को दी।


