लातेहार में मूसलाधार बारिश का कहर:बेतला के शिव नाला का पुल टूटा, 6 गांवों का संपर्क कटा; दो हजार से ज्यादा लोग प्रभावित

लातेहार में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बेतला पंचायत के कुटमू-सरईडीह मार्ग पर शिव नाला में आई बाढ़ से 30 फीट लंबा पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल के बीच का स्लैब टूट गया है। इससे पोखरी कला, कोलपुरवा सहित आधा दर्जन गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। किसानों को उड़द और मक्का की बुवाई में परेशानी हो रही करीब 2000 से अधिक लोग प्रभावित हो गए हैं। लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया है। किसानों को उड़द और मक्का की बुवाई में परेशानी हो रही है। धान का बीज डालना भी मुश्किल हो गया है। मक्का और सूरजमुखी की फसलें प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दो जुलाई तक बारिश जारी रहेगी। अगले चार दिन रोजाना बारिश की संभावना है। कुएं, तालाब और नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। कई इलाकों में घर गिरने की सूचना है। सड़कों के गड्ढों में पानी भर गया है ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर कीचड़ जम गया है। पानी टंकी से पांडेय पूरा, केंद्रीय विद्यालय से मोंगर और चटनाही से नवोदय विद्यालय तक की सड़कें जर्जर हो गई हैं। सड़कों के गड्ढों में पानी भर गया है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *