लातेहार में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई:इनोवा क्रिस्टा से 30 पेटी अवैध शराब जब्त; तस्कर फरार, पुलिस खंगाल रही नेटवर्क

लातेहार पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चंदवा थाना क्षेत्र में 30 पेटी अवैध शराब जब्त की है। यह कार्रवाई कुजरी नदी ओवरब्रिज के पास की गई, जहां एक इनोवा क्रिस्टा कार से शराब की खेप ले जाई जा रही थी। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस को देख तस्कर मौके से फरार हो गया, हालांकि वाहन और शराब की बड़ी खेप पुलिस के हाथ लग गई। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब में रॉयल चैलेंज और 8 पीएम जैसे ब्रांड शामिल हैं। जानकारी के अनुसार कुल 30 पेटियां बरामद की गई हैं, जिनमें प्रत्येक पेटी में 180 एमएल की 24-24 बोतलें रखी गई थीं। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने शराब ले जा रही बैंगनी रंग की इनोवा क्रिस्टा कार (पंजी संख्या JH 01CA 5365) को भी जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शराब को अवैध रूप से किसी दूसरे जिले या राज्य में खपाने की तैयारी थी। पुलिस नेटवर्क खंगालने में जुटी चंदवा थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस को देखते ही शराब तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गया। हालांकि उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी। इसे कहां पहुंचाया जाना था। इसके अलावा इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच खलबली मच गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आगे भी ऐसे अभियानों को तेज किया जाएगा। फिलहाल जब्त शराब और वाहन को थाना परिसर में रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *